देवदूत बनकर आया उत्तरकाशी पुलिस का जवान

यमुनोत्री धाम यात्रा पर आई महिला का स्वास्थ्य हुआ खराब

Uttarkashi: यमुनोत्री धाम कपाट खुलने के अवसर पर यात्रा पर आई महिला श्रद्धालु लखनऊ निवासी Lalit chandak w/o Sonia chandak,का 03.05.2022 की सांय को यमुनोत्री धाम दर्शन के दौरान अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया था। जिस सम्बन्ध में मंदिर परिसर में ड्यूटी में नियुक्त कांस्टेबल मोहन ठाकुर को जानकारी मिलते ही उनके द्वारा बिना विलंब किए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओ की भीड़ के बीच से रास्ता बनाते हुये महिला को धाम में तीर्थ यात्रियों के लिए बनाए गए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां पर महिला को ऑक्सीजन आदि उपलब्ध कराया गया।
यमुनोत्री में उच्च उपचार की सुविधा न होने के कारण उक्त महिला को जानकी चट्टी स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां पर महिला का उपचार कराया गया। डॉक्टर द्वारा बताया गया कि यदि समय से महिला को नहीं लाया जाता तो महिला ह्रदय घात का शिकार बन सकती थी। जवान मोहन ठाकुर के द्वारा तत्परता दिखाते हुये एक जीवन बचाया गया।
महिला यात्री द्वारा जवान मोहन ठाकुर का आभार प्रकट कर उत्तराखंड पुलिस की भूरि-भूरि प्रसंशा की गई।