अवैध स्मैक के साथ 02 तस्कर पुलिस की गिरफ्त में

अवैध नशे का कारोबार करने वालों पर उत्तरकाशी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी
एस0पी0 उत्तरकाशी ने टीम को दिया ढाई हजार रूपए का पारितोषिक

Uttarkashi: युवाओं को नशे की प्रवृति से बचाने के लिए उनके द्वारा जनपद में आम जन/छात्र/छात्राओं को जागरुक करने के निर्देश दिये गये हैं तो वहीं दूसरी तरफ *थाना पुलिस/एसओजी एवं एडीटीएफ की टीम को लगातार नशे का अवैध कारोबार कर समाज में नशा रुपी जहर घोलने वालों की निगरानी करते हुये उन्हें चिन्हित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये है। *

“नशामुक्त उत्तरकाशी अभियान” को सफल बनाते हुये थानाध्यक्ष पुरोला श्र अशोक कुमार के नेतृत्व में *पुरोला पुलिस एव एसओजी की संयुक्त टीम के द्वारा गत दिनांक 23.03.2022 की रात्रि को ठोस सुरागरसी-पतारसी कर चैकिंग अभियान चलाते हुए *स्थान अंगोडा बैण्ड मोरी रोड से 02 व्यक्तियों विजयपाल सिंह व विरेन्द्र सिंह रांगड को क्रमशः 7.13 एवं 6.09 (कुल 13.22 ग्राम) अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तगणों के द्वारा बताया गया कि वह इसको देहरादून से खरीदकर लाए हैं तथा वह नैटवाड सांकरी आदि स्थानों में पैसों के लालच में पर्यटकों व मजदूरों बेचते हैं। सख्ती से पूछताछ करने के दौरान एक अन्य व्यक्ति रमेश की भी अपराध में संलिप्तता प्रकाश मे आई है, जिसको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

बरामद माल व गिरफ्तारी के आधार पर *उक्त दोनो व्यक्तियों के विरुद्ध थाना पुरोला पर NDPS Act की धारा 8/21 के तहत अभियोग पंजीकृत* किया गया है। अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है, दोनो अभियुक्तों को आज मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तः-*
1- विजयपाल सिंह पुत्र श्री जीया जीत सिंह निवासी नेटवाड़ थाना मोरी जनपद उत्तरकाशी उम्र-39 वर्ष।
2- विरेन्द्र सिंह रांगड पुत्र श्रीचन्द सिंह निवासी गैंचवाड गांव थाना मोरी जनपद उत्तरकाशी उम्र-45 वर्ष।

*बरामद माल-* 13.22 ग्राम अवैध स्मैक (कीमत करीब 1,32,000/ रु0)

*बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-*
1-श्री अशोक कुमार- थानाध्यक्ष पुरोला/प्रभारी एसओजी यमुना वैली
2-उ0नि0 राजेन्द्र सिंह पुजारा-चौकी प्रभारी बाजार पुरोला

3-कानि0 सुनील राणा- SOG, UKI
4-कानि0 औसाफ खान- SOG, UKI
5-कानि0 अजय दत्त- SOG यमुना वैली
6-कानि0 अनिल- SOG यमुना वैली
7-कानि0 सुनील जयाड़ा- SOG यमुना वैली