जानिए कैसा रहेगा आज का दिन और क्या कहते हैं ग्रह

*~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌤️ *दिनांक – 31 जुलाई 2022*
🌤️ *दिन – रविवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2079 (गुजरात-2078)*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – वर्षा ऋतु*
🌤️ *मास -श्रावण*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल*
🌤️ *तिथि – तृतीया 01 अगस्त प्रातः 04:18 तक तत्पश्चात चतुर्थी*
🌤️ *नक्षत्र – मघा दोपहर 02:20 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी*
🌤️ *योग – वरीयान शाम 07:12 तक तत्पश्चात परिघ*
🌤️ *राहुकाल – शाम 05:40 से शाम 07:18 तक*
🌞 *सूर्योदय – 06:13*
🌦️ *सूर्यास्त – 19:16*
👉 *दिशाशूल – पश्चिम दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण –
🔥 *विशेष – *तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
💥 *रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*
💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*
💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞रविवार के दिन करें ये खास उपाय
रविवार के दिन सूर्य भगवान को प्रसन्न करने के लिए आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ जरूर करें। …
रविवार के दिन मछलियों को आटे की गोली खिलाएं। …
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए रविवार के दिन परिवार के सभी सदस्यों को माथे में चंदन का तिलक लगाना चाहिए।

🌷 *नागपंचमी* 🌷
🙏🏻 *श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 02 अगस्त, मंगलवार को है। इस दिन नागों की पूजा करने का विधान है। हिंदू धर्म में नागों को भी देवता माना गया है। महाभारत आदि ग्रंथों में नागों की उत्पत्ति के बारे में बताया गया है। इनमें शेषनाग, वासुकि, तक्षक आदि प्रमुख हैं। नागपंचमी के अवसर पर हम आपको ग्रंथों में वर्णित प्रमुख नागों के बारे में बता रहे हैं-*
🐍 *वासुकि नाग*
*धर्म ग्रंथों में वासुकि को नागों का राजा बताया गया है। ये हैं भगवान शिव के गले में लिपटे रहते हैं। (कुछ ग्रंथों में महादेव के गले में निवास करने वाले नाग का नाम तक्षक भी बताया गया है)। ये महर्षि कश्यप व कद्रू की संतान हैं। इनकी पत्नी का नाम शतशीर्षा है। इनकी बुद्धि भगवान भक्ति में लगी रहती है। जब माता कद्रू ने नागों को सर्प यज्ञ में भस्म होने का श्राप दिया तब नाग जाति को बचाने के लिए वासुकि बहुत चिंतित हुए। तब एलापत्र नामक नाग ने इन्हें बताया कि आपकी बहन जरत्कारु से उत्पन्न पुत्र ही सर्प यज्ञ रोक पाएगा।*
*तब नागराज वासुकि ने अपनी बहन जरत्कारु का विवाह ऋषि जरत्कारु से करवा दिया। समय आने पर जरत्कारु ने आस्तीक नामक विद्वान पुत्र को जन्म दिया। आस्तीक ने ही प्रिय वचन कह कर राजा जनमेजय के सर्प यज्ञ को बंद करवाया था। धर्म ग्रंथों के अनुसार, समुद्र मंथन के समय नागराज वासुकि की नेती (रस्सी) बनाई गई थी। त्रिपुरदाह (इस युद्ध में भगवान शिव ने एक ही बाण से राक्षसों के तीन पुरों को नष्ट कर दिया था) के समय वासुकि शिव धनुष की डोर बने थे।*

🐍 *शेषनाग*
*शेषनाग का एक नाम अनंत भी है। शेषनाग ने जब देखा कि उनकी माता कद्रू व भाइयों ने मिलकर विनता (ऋषि कश्यप की एक और पत्नी) के साथ छल किया है तो उन्होंने अपनी मां और भाइयों का साथ छोड़कर गंधमादन पर्वत पर तपस्या करनी आरंभ की। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर ब्रह्मा ने उन्हें वरदान दिया कि तुम्हारी बुद्धि कभी धर्म से विचलित नहीं होगी।*
🐍 *ब्रह्मा ने शेषनाग को यह भी कहा कि यह पृथ्वी निरंतर हिलती-डुलती रहती है, अत: तुम इसे अपने फन पर इस प्रकार धारण करो कि यह स्थिर हो जाए। इस प्रकार शेषनाग ने संपूर्ण पृथ्वी को अपने फन पर धारण कर लिया। क्षीरसागर में भगवान विष्णु शेषनाग के आसन पर ही विराजित होते हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार, भगवान श्रीराम के छोटे भाई लक्ष्मण व श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम शेषनाग के ही अवतार थे।*
🐍 *तक्षक नाग*
*धर्म ग्रंथों के अनुसार, तक्षक पातालवासी आठ नागों में से एक है। तक्षक के संदर्भ में महाभारत में वर्णन मिलता है। उसके अनुसार, श्रृंगी ऋषि के शाप के कारण तक्षक ने राजा परीक्षित को डसा था, जिससे उनकी मृत्यु हो गयी थी। तक्षक से बदला लेने के उद्देश्य से राजा परीक्षित के पुत्र जनमेजय ने सर्प यज्ञ किया था। इस यज्ञ में अनेक सर्प आ-आकर गिरने लगे। यह देखकर तक्षक देवराज इंद्र की शरण में गया।*
🙏🏻 *जैसे ही ऋत्विजों (यज्ञ करने वाले ब्राह्मण) ने तक्षक का नाम लेकर यज्ञ में आहुति डाली, तक्षक देवलोक से यज्ञ कुंड में गिरने लगा। तभी आस्तिक ऋषि ने अपने मंत्रों से उन्हें आकाश में ही स्थिर कर दिया। उसी समय आस्तिक मुनि के कहने पर जनमेजय ने सर्प यज्ञ रोक दिया और तक्षक के प्राण बच गए।*
👉🏻 शेष कल………*
📒

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌹🌻☘🌷🌺🌸🌼💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 31 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं।

ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,

शुभ वर्ष : 2031, 2040 2060,

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा,

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप परिवार के किसी सदस्य के मांगलिक आदि कार्यों के कारण व्यस्त रहेंगे। मामा पक्ष से आपको धन प्राप्ति के योग बनते दिख रहे है। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई उच्च पद प्राप्त हो सकता है। आपके स्वभाव का चिड़चिड़ापन आपकी परेशानी का कारण बनेगा,इसलिए आपको किसी से भी बातचीत सोच विचारकर करनी होगी,जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं,उनको अपने कार्य द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी सुख व समृद्धि में वृद्धि लेकर आएगा। आपके परिवार का माहौल सुखमय रहेगा। आप किसी नई योजना में धन लगाने में सोच विचार करेंगे और आपको उसका लाभ भी मिल सकता है। माताजी की सेहत में यदि कोई गिरावट चल रही थी,तो उनके कष्ट बढ़ सकते हैं,इसके लिए आप भागदौड़ में लगे रहेंगे। कोई मन की इच्छा पूरी होने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आपको नौकर चाकरों का भी भरपूर सुख मिलता दिख रहा है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को महिला मित्रों से सावधान रहना होगा,नहीं तो वह उनके कार्य में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने आलस्य को त्यागकर सक्रिय रहेंगे और अपने रुके हुए कार्य को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे,लेकिन आपका सुंदर वस्त्रों व अन्य किसी चीज पर मन आ सकता है,जिसकी खरीदारी भी आप करेंगे,लेकिन आपको अपने खान-पान की आदत में सुधार लाना होगा। आपको सिर दर्द,बदन दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग अधिकारियों के व्यवहार से परेशान रहेंगे। संतान को कोई अच्छी नौकरी मिलने से उनके करियर के प्रति चिंता समाप्त होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन विद्यार्थियों को किसी परीक्षा में सफलता दिला सकता है। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आपको कोई विदेश में रह रहे परिजन से खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे,जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। माता-पिता से आप अपने मन की कुछ समस्याओं को साझा करेंगे,जिनसे आपका मानसिक बोझ भी कम होगा। आपको किसी मित्र की मदद के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपके घर कोई मांगलिक और धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है,जिसमें आप व्यस्त रहेंगे और परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आमदनी के नए नए स्त्रोत मिलेंगे। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सफल रहेंगे,लेकिन व्यस्तता के कारण आप अपनी कुछ नई योजनाओं की ओर ध्यान नहीं देंगे। पिताजी को कोई शारीरिक कष्ट सकता है,जो आपकी परेशानी का कारण बनेगा। यदि आपके बिजनेस में लंबे समय से गिरावट आ रही थी,तो बड़ी मात्रा में धन हाथ लगेगा। आपको थकान के कारण सिर दर्द,बुखार आदि हो सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी भी परिस्थिति में विरोध करने से बचना होगा,नहीं तो आप किसी बनते हुए काम को बिगाड़ कर रख देंगे। यदि आपके आस पड़ोस में कोई लड़ाई झगड़ा उत्पन्न हो,तो आपको उसमें पड़ने से बचना होगा,नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। विद्यार्थियों को अपने मित्रों के साथ खाली बैठकर समय व्यतीत करने से अच्छा है कि वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगाएं, तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। भाई-बहनों से आपको किसी विशेष मुद्दे पर सलाह मशवरा करना होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आपके खर्चे अचानक से बढ़ जाएंगे जिनको लेकर आप परेशान रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे और वह अच्छा बुरा भी नहीं सोचेंगे। माता से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है। यदि ऐसा हो,तो आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा। जो लोग आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित थे,तो उनकी चिंता आज समाप्त होगी,क्योंकि उन्हें उनका उधार दिया हुआ धन वापस प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने किसी रुके हुए कार्य के प्रति वरिष्ठ सदस्यों से डांट भी खानी पड़ सकती है। यदि आप संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं,तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी। आप माता-पिता के आशीर्वाद से लेकर यदि किसी कार्य को करेंगे,तो उसमें आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे,जो लोग ऑनलाइन व्यवसाय करते हैं,उन्हें कोई भी आर्डर सोच विचारकर लेना होगा,नहीं तो वह उनके लिए कोई परेशानी बन सकता है। आपको धोखा मिलने के कारण आप परेशान रहेंगे।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाई भरा रहेगा। भाइयों से आपका कोई वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकता है। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आपको कुछ महान पुरुषों के दर्शन का लाभ मिलेगा व आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा,क्योंकि आपको कोई सिरदर्द,बुखार,पेट दर्द आदि जेसी समस्या हो सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नई योजनाओं को लागू करना पड़े,तो उसमें आपको अपने ऊपर निर्भर नहीं रहना है व अपनी बुद्धि का प्रयोग करके ही कोई फैसला लेना बेहतर रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा और राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों की मान व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है,जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। विद्यार्थी गुरुओं के प्रति निष्ठा भाव व भक्ति में डुबे नजर आएंगे। आपकी कोई लंबे समय से चली आ रही लेन देन की समस्या समाप्त होगी,जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं, उन्हें कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा और पहले से अधिक धन कमाने में कामयाब रहेंगे। परिवार में चल रही कलह समाप्त होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है,क्योंकि उसके ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा,जिसे पूरी करने के लिए आप पूरी मेहनत करेंगे और उसमें सफल भी अवश्य होंगे। सायंकाल के समय आप अपने मित्रों के साथ किसी मंदिर,गुरुद्वारा आदि धार्मिक स्थान पर पूजा पाठ के लिए जा सकते हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो,तो आपको चुप रहना बेहतर रहेगा। आपको संतान से किसी भी मुद्दे पर बातचीत करते समय क्रोध नहीं दिखाना है,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढ़ेगी और आप गरीबों की सेवा व जरूरतमंदों पर कुछ धन भी व्यय करेंगे। आपके घर किसी मित्र व रिश्तेदार का आगमन हो सकता है,जिससे परिवार के सभी सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। संपत्ति से संबंधित आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी,लेकिन आपको किसी व्यक्ति के कहने में आकर अपने धन का निवेश सोच विचारकर करना होगा,नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। विदेश से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी।!
|