राशिफल: आज महादेव की कृपा से दूर होंगे सारे विघ्न

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌤️ *दिनांक – 18 जुलाई 2022*
🌤️ *दिन – सोमवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2079 (गुजरात-2078)*
🌤️ *शक संवत -1944*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – वर्षा ऋतु*
🌤️ *मास -श्रावण (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार आषाढ़)*
🌤️ *पक्ष – कृष्ण*
🌤️ *तिथि – पंचमी सुबह 08:54 तक तत्पश्चात षष्ठी*
🌤️ *नक्षत्र – पूर्व भाद्रपद दोपहर 12:24 तक तत्पश्चात उत्तर भाद्रपद*
🌤️ *योग – शोभन शाम 03:26 तक तत्पश्चात अतिगण्ड*
🌤️ *राहुकाल – सुबह 07:46 से सुबह 09:26 तक*
🌞 *सूर्योदय – 06:07*
🌦️ *सूर्यास्त – 19:21*
सूर्योदय और सूर्यास्त के समय में जिलेवार अंतर संभव है
👉 *दिशाशूल – पूर्व दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण -*
🔥 *विशेष – पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *श्रावण सोमवार* 🌷
🙏🏻 *18 जुलाई 2022 को श्रावण मास का सोमवार है।*
🙏🏻 *भगवान शिव का पवित्र श्रावण (सावन) मास शुरू हो चुका है, (उत्तर भारत हिन्दू पञ्चाङ्ग के अनुसार) (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार अषाढ़ मास चल रहा है वहां 29 जुलाई, शुक्रवार से श्रावण (सावन) मास आरंभ होगा)*
🙏🏻 *भगवान शिव श्रावण सोमवार के बारे में कहते हैं “मत्स्वरूपो यतो वारस्ततः सोम इति स्मृतः। प्रदाता सर्वराज्यस्य श्रेष्ठश्चैव ततो हि सः। समस्तराज्यफलदो वृतकर्तुर्यतो हि सः।।”*
➡ *अर्थात सोमवार मेरा ही स्वरूप है, अतः इसे सोम कहा गया है। इसीलिये यह समस्त राज्य का प्रदाता तथा श्रेष्ठ है। व्रत करने वाले को यह सम्पूर्ण राज्य का फल देने वाला है।*
🙏🏻 *भगवान शिव यह भी आदेश देते हैं कि श्रावण में “सोमे मत्पूजा नक्तभोजनं” अर्थात सोमवार को मेरी पूजा और नक्तभोजन करना चाहिए।*
🙏🏻 *पूर्वकाल में सर्वप्रथम श्रीकृष्ण ने ही इस मंगलकारी सोमवार व्रत को किया था। “कृष्णे नाचरितं पूर्वं सोमवारव्रतं शुभम्”*
👉🏻 *स्कन्दपुराण, ब्रह्मखण्ड में सूतजी कहते हैं,*
*शिवपूजा सदा लोके हेतुः *स्वर्गापवर्गयोः ।। सोमवारे विशेषेण प्रदोषादिगुणान्विते ।।*
*केवलेनापि ये कुर्युः सोमवारे शिवार्चनम् ।। न तेषां विद्यते किंचिदिहामुत्र च दुर्लभम् ।।*
*उपोषितः शुचिर्भूत्वा सोमवारे जितेंद्रियः ।। वैदिकैर्लौकिकैर्वापि विधिवत्पूजयेच्छिवम् ।।ब्रह्मचारी गृहस्थो वा कन्या वापि सभर्त्तृका।। विभर्तृका वा संपूज्य लभते वरमीप्सितम्।।*
🙏🏻 *प्रदोष आदि गुणों से युक्त सोमवार के दिन शिव पूजा का विशेष महात्म्य है। जो केवल सोमवार को भी भगवान शंकर की पूजा करते हैं, उनके लिए इहलोक और परलोक में कोई भी वस्तु दुर्लभ नहीं। सोमवार को उपवास करके पवित्र हो इंद्रियों को वश में रखते हुए वैदिक अथवा लौकिक मंत्रों से विधिपूर्वक भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। ब्रह्मचारी, गृहस्थ, कन्या, सुहागिन स्त्री अथवा विधवा कोई भी क्यों न हो, भगवान शिव की पूजा करके मनोवांछित वर पाता है।*
👉🏻 *शिवपुराण, कोटिरुद्रसंहिता के अनुसार*
🌷 *निशि यत्नेन कर्तव्यं भोजनं सोमवासरे । उभयोः पक्षयोर्विष्णो सर्वस्मिञ्छिव तत्परैः ।।*
🙏🏻 *दोनों पक्षों में प्रत्येक सोमवार को प्रयत्नपूर्वक केवल रात में ही भोजन करना चाहिए। शिव के व्रत में तत्पर रहने वाले लोगों के लिए यह अनिवार्य नियम है।*
🌷 *अष्टमी सोमवारे च कृष्णपक्षे चतुर्दशी।। शिवतुष्टिकरं चैतन्नात्र कार्या विचारणा।।*
🙏🏻 *सोमवार की अष्टमी तथा कृष्णपक्ष चतुर्दशी इन दो तिथियों को व्रत रखा जाए तो वह भगवान शिव को संतुष्ट करने वाला होता है, इसमें अन्यथा विचार करने की आवश्यकता नहीं है।*

*श्रावण सोमवार में करें भगवान शिव जी का पूजन होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न*
=============================
✍🏻श्रावण सोमवार में श‍िवजी की पूजा का व‍िशेष महत्‍व माना गया है, लेकिन आप अपनी राश‍ि के अनुसार भोलेनाथ जी की पूजा करें तो श‍िवजी अत्‍यंत प्रसन्‍न होते हैं सावन मास में राश‍ि अनुसार भोले शंकर की पूजा से मनोवांछित सभी कामनाओं की पूर्ति होती है, तो आइए जानते हैं क‍ि क‍िस राशि वालों को भोले शंकर की क‍िस तरह आराधना करनी चाहिए……
*१:- मेष राशि:-* मेष राश‍ि के जातकों को भगवान शिव जी का अभिषेक गाय के कच्चे दूध में शहद मिलाकर करना चाहिए, इसके बाद चंदन और सफेद पुष्‍प चढ़ाने चाहिए, इसके बाद श्रद्धानुसार 11, 21, 51 और 108 बार ‘ऊं नमः शिवाय’ मंत्र का जप करना चाहिए, ऐसा करने से भोले बाबा समस्‍त मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
*२:-वृष राशि:-* वृष राश‍ि के जातकों को श‍िव शंकर का दही से अभिषेक करना चाहिए, दही से अभिषेक करने से जातक को धन, पशु, भवन तथा वाहन की प्राप्ति होने का योग बनता है। इसके अलावा सफेद फूल तथा बेलपत्र चढ़ाने चाहिए। इससे जीवन की सभी समस्‍याओं का हल म‍िलने लगता है.!
*३:- मिथुन राशि:-* मिथुन राश‍ि के जातकों को भोलेनाथ का गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए, मान्‍यता है सावन भर प्रत‍िद‍िन गन्‍ने के रस से अभिषेक करने से भोलेनाथ जल्‍दी ही सारी मनोकामनाएं पूरी कर देते हैं, इसके अलावा इस राशि के जातकों को श‍िवजी को भांग, धतूरा, तथा बेलपत्र अर्पित करना चाहिए, शिव चालीसा का पाठ भी करना चाहिए.!
*४:-कर्क राशि:-* कर्क राशि के जातकों को भोलेनाथ का दूध में शक्कर मिलाकर अभिषेक करना चाहिए, इससे मन शांत होता है और शुभ कार्यों को करने की प्रेरणा म‍िलती है। इसके साथ ही आंक के श्वेत फूल, धतूरा और बेलपत्र भी शिवजी को अर्पित करना चाहिए। साथ ही रुद्राष्टक का पाठ करना भी शुभ होगा।
*५:-सिंह राशि:-* सिंह राशि के जातकों को भोलेनाथ का मधु अथवा गुड़ युक्त जल से अभिषेक करना चाहिए। भगवान शिव को कनेर का पुष्प तथा लाल रंग का चंदन अर्पित करना चाहिए। गुड़ और चावल से बनी खीर चढ़ा सकते हैं। यह अत्‍यंत शुभ होता है। सूर्योदय के समय श‍िवजी की पूजा करने से सभी इच्‍छाओं की पूर्ति जल्‍दी होती है। महामृत्युंजय मंत्र का जप करना चाहिए। इससे सेहत संबंधी सभी समस्‍याएं दूर हो जाती है।
*६:- कन्या राशि:-* कन्‍या राशि के जातकों को शंभूनाथ का गन्‍ने के रस से अभिषेक करना चाहिए। इसके अलावा शिवजी को भांग, दुर्वा, पान तथा बेलपत्र चढ़ाएं ‘ऊं नमः शिवाय मंत्र’ का जप करें शीघ्र ही मनोकामनाएं पूर्ण होगी शिव चालीसा का पाठ करना भी बेहतर होगा।
*७:- तुला राशि:-* तुला राशि के जातकों को भगवान शिव का गाय के घी, इत्र या सुगंधित तेल या फिर मिश्री मिले दूध से अभिषेक करना चाहिए। सफेद फूल भी पूजा में शिवजी को चढ़ाने चाहिए। दही, शहद अथवा श्रीखंड का प्रसाद चढ़ाना चाहिए। भगवान शिव के सहस्त्रनाम का जाप करने से जीवन में सुख-समृद्धि तथा लक्ष्मी का आगमन होगा।
*८:- वृश्चिक राशि:-* वृश्चिक राशि के जातकों को पंचामृत अथवा शहद युक्त जल से भगवान शिव जी का अभिषेक करना चाहिए। लाल फूल, लाल चंदन भी शिवजी को चढ़ाने चाहिए। बेलपत्र अथवा बेल के पौधे की जड़ चढ़ाने से भी कार्यों में सफलता मिलती है। रूद्राष्टक का पाठ करना भी श्रेयस्कर रहेगा।
*९:-धनु राशि:-* धनु राशि के जातकों को भोलेनाथ का दूध में पीला चंदन मिलाकर अभिषेक करना चाहिए। इसके अलावा पीले रंग के फूलों या फिर गेंदे के फूल चढ़ाने चाहिए, खीर का भोग लगाना भी शुभ रहेगा। ऊं नमः शिवाय का जप और श‍िव चालीसा का पाठ करना चाहिए।
*१०:-मकर राशि:-* मकर राशि के जातकों को भोलेशंकर का नारियल के पानी से अथवा गंगा जल से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से जातक को सभी कामों में सफलता मिलेगी। त्रयंबकेश्वर का ध्यान करते हुए भगवान शिव जी को बेलपत्र, धूतरा, शमी के फूल, भांग एंव अष्टगंध अर्पित करने चाहिए। उड़द से बनी मिठाई का भोग लगाने से शनि की पीड़ा समाप्त होती है। नीले कमल का फूल भी भगवान को अवश्य चढ़ाएं।
*११:- कुंभ राशि:-* कुंभ राशि के जातकों को सावन महीने में शंकर भगवान को प्रत‍िद‍िन नारियल के पानी, सरसों के तेल अथवा तिल के तेल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। इसके अलावा शिवाष्टाक का पाठ करना चाहिए। इससे जातकों के बिगड़े काम बनेंगे। साथ ही धन-समृद्धि में वृद्धि होगी। शमी के फूल पूजा में अर्पित करें। शिवजी की कृपा से यह शनि पीड़ा को कम करता है।
*१२:-मीन राशि:-* मीन राशि के जातकों को सावन भर भोलेनाथ का केसल मिश्रित जल से जलाभिषेक करना चाहिए, इसके अलावा शंकरजी की पूजा में पंचामृत, दही, दूध और पीले पुष्पों का प्रयोग करना चाहिए। साथ ही ‘ऊं नमः शिवाय का जप करना चाहिए। शिव चालीसा का पाठ करना भी शुभ रहेगा। इससे लाइफ की सारी टेंशन दूर हो जाती है।
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷🌻☘🌸🌹🌼🌺💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई और शुभ आशीष

18 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है
अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता।

मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

कैसा रहेगा यह वर्ष
राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए छोटी-मोटी टेंशन लेकर आ सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा में ज्यादा मेहनत करनी होगी,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल करना होगा,नहीं तो आपके हाथ से कोई डील निकल सकती है। आपको किसी नए निवेश को सोच विचार कर करना बेहतर रहेगा। यदि पहले किसी ने आपसे कुछ कर्जा लिया था,तो वह आपको वापस लौटा सकता है। आपको आपको छोटे-मोटे लाभ के अवसर मिलते रहेंगे,जिनसे आप मन मुताबिक लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको प्रोफेशनल मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है,तभी आप किसी नुकसान को होने से बचा पाएंगे,लेकिन आपके कुछ पिछले किए गए निर्देशों से आपको लाभ मिलता दिख रहा है। जीवनसाथी द्वारा किसी ऐसे कार्य को अंजाम दिया जाएगा,जिससे आपका मान सम्मान और बढ़ेगा। आपको दूसरों की मदद करने के लिए तत्पर रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों पर अत्यधिक मेहनत करनी होगी,तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह,जन्मदिन,नामकरण आदि जैसे किसी खास कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में कुछ नई तकनीकों को लाना होगा,तभी आप धन कमाने में कामयाब रहेंगे,जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं,यदि वे किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं,तो वह उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आपको संतान के भविष्य से संबंधित कुछ धन संचय करके रखना होगा,तभी आप उसमें सफल रहेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की कोई डील लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। अधिकारी भी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे,लेकिन जो लोग राजनीति में हाथ आजमा रहे हैं,उन्हें भी सावधान रहना होगा,क्योंकि कुछ विरोधी उनको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ सकता है,जिसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। संतान को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है,जिसको लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आपको किसी दोस्त के साथ मिलकर निवेश करने से लाभ हो सकता है। अपनी माताजी से किसी कारणवश बहसबाजी हो सकती है,जिसमें आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा। यदि आप अपने मकान,दुकान आदि में रंगाई पुताई आदि का काम कराना चाहते हैं,तो उसे कराने में भी आप सफल रहेंगे। आज आपके मन में कोई बात या कोई नया आईडिया आए,तो आपको उसे तुरंत आगे बढ़ाना होगा,तभी आपको इसका फायदा मिल पाएगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आपको सोच समझकर दिमाग से किए गए कामों का लाभ मिलेगा,लेकिन जल्दबाजी में किए गए कार्य लटक सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य को विदेश से नौकरी प्राप्त हो सकती है,जिसके कारण परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको दूसरों की मदद करने से लाभ होगा। जीवनसाथी को कोई नया व्यवसाय कराने पर विचार-विमर्श कर रहे हैं,तो उसके लिए दिन बेहतर रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपको अपनी सेहत के प्रति सावधान रहना होगा। अविवाहित जातकों के जीवन में कोई नई खुशखबरी आ सकती है। जो लोग विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय करते हैं,उन्हें और कोई सूचना सुनने को मिलेगी। आपको लेनदेन के मामले में किसी वरिष्ठ सदस्य से पूछकर ही करना बेहतर रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे,जो लोग विवाह योग्य हैं,उनके लिए बेहतर अवसर आ सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी मेहनत भरा रहेगा। आपको अत्यधिक मेहनत के बाद ही कामों में सफलता मिलती दिख रही है। कार्यक्षेत्र में आपको लाभ के अवसर मिलते रहेंगे,जिन पर चलकर आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि किसी यात्रा पर जाएं,तो उसमें वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है,इसलिए सावधान रहें। आपको किसी खास काम की चिंता सता सकती हैं,जिसके लिए आपको दूसरों के ऊपर निर्भर नहीं रहना है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। आपकी कई इच्छाएं भी पूरी होंगी। घूमने फिरने के दौरान आपका कोई जरूरी काम बन सकता है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी अभियान में जीत मिल सकती है,लेकिन वित्तीय मामलों में आपको सावधान रहना होगा,नहीं तो कोई आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। आपके कुछ रुके हुए काम आपके लिए परेशानी बन सकते है,जिनको आपको पूरा अवश्य करना होगा। यदि आपने किसी संपत्ति की खरीदारी करने का सोचा है तो आपकी इच्छा भी पूरी होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा,क्योंकि आपकी अपने किसी परिवार के सदस्य से कुछ अनबन हो सकती है,लेकिन उसमें आपको ध्यान रखना होगा कि आप गलत शब्दों का यूज ना करें,जो लोग गृहस्थ जीवन जी रहे हैं,वह अपने परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। जो लोग किसी नए व्यवसाय को करने जा रहे हैं,उन्हें किसी भी काम को छोटा या बड़ा सोचकर नहीं करना है। आपका कोई पुराना राज आपके परिवार के सदस्यों के सामने आ सकता है, जिसे आपने अभी तक छुपाकर रखा हुआ था।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको लोगों से बातचीत करके फायदा होगा और कोई अच्छा आइडिया आएगा,जिससे आप कार्य क्षेत्र में लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को टीमवर्क के जरिए कार्य करना होगा जिसमें उन्हें अपने जूनियर्स से मधुरता से पेश आना होगा,तभी वह अपना काम निकलवा पाएंगे। आपका कोई दोस्त आपके लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकता है। यदि आपको किसी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना पड़े,तो किसी अनुभवी व्यक्ति से करें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके व्यापार के लिए काफी धीमा रहेगा। आपकी कुछ पिछली योजनाएं धीरे चलेंगी,लेकिन आपको काफी संघर्षों के बाद कुछ मामलों में सफलता मिलती नजर आ रही है,लेकिन आपको बाहर फिजूलखर्ची करने की बजाय अपने घर वालों के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा और अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाएंगे,तो आप भविष्य के लिए धन संचय करने में भी कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका कुछ धन अटका हुआ था,तो वह आपको प्राप्त हो सकता है। जो लोग किसी स्वास्थ्य समस्या को लेकर परेशान हैं,उनके कष्टों में आज कमी हो सकती