कक्षा आठ की अपनी ही पुत्री से पिता बनाता रहा शारीरिक संबंध

मास्टर को बताई छात्रा ने अपनी व्यथा तो पुलिस ने लिया तत्काल एक्शन
आरोपी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Haridwar: हरिद्वार जनपद के भगवानपुर क्षेत्र में पढ़ने वाली एक छात्रा ने अपने ही पिता पर लंबे समय तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की शिकायत अपने गुरुजनों से की। गुरुजनों ने छात्रा को विश्वास में लेकर इस संबंध में भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह को अवगत कराया तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए तत्काल एक्शन लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक- 12.07.2022 को वादी द्वारा तहरीर दी गयी की हमारे स्कूल में कक्षा आठ में पढने वाली छात्रा ने आज दिनांक 12/07/2022 को हमें बताया कि मेरे पिता जी मेरे साथ शारीरिक सम्बधं बनाते हैं। कलकत्ता में भी उन्होने मेरे साथ शारीरिक संबधं बनाए थे। मैने यह बात डर के मारे किसी को न बताने के सम्बन्धी में दी गयी, जिसके आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0-599/2022 धारा-376(2)(च) भा0द0वि0 व 5(L)/6 पोक्सो अधिनियम पंजीकृत किया गया। जिसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारी गणों को दी गयी,

प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में मामले की गम्भीरता को देखते हेतु अलग-अलग टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा अपराधी की गिरफ्तारी/तलाश हेतु साक्ष्य संकलन व पतारसी सुरागरसी करते हुए लाभप्रद सूचना संकलन एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र मुखबिर मामूर किये गये, परिणाम स्वरूप दिनांक- 12.07.2022 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सरोज कुमार शर्मा पुत्र स्व0 श्री सुरेश शर्मा निवासी करौन्दी पोस्ट संराहा थाना नटवार जिला रोहताष बिहार उ0प्र0 हॉल नियर एक्सिस बैंक मक्खनपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को उसके जुर्म धारा-376(2)(च) भा0द0वि0 व 5(L)/6 पोक्सो अधि0 के तहत भगवानपुर क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
अभि0 को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। तथा पीड़ीता के 164 सीआरपीसी के बयान व आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

*नाम पता अभि0 सम्बन्धित मु0अ0सं0-599/2022 धारा-376(2)(च) भा0द0वि0 व 5(L)/6 पोक्सो अधिनियम*

1- सरोज कुमार शर्मा पुत्र स्व0 श्री सुरेश शर्मा नि0 करौन्दी पोस्ट संराहा थाना नटवार जिला रोहताष बिहार उ0प्र0 हाल नियर एक्सिस बैंक मक्खनपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार

*पुलिस टीम का विवरणः-*
1- म0उ0नि0 गीता चौहान थाना भगवानपुर
2- का0 1558 हरदयाल पंवार थाना भगवानपुर
3- म0का0 1259 सोनम थाना भगववानपुर
4- म0का0 763 सीमा रमन थाना भगवानपुर