चोरी करने के 4 घंटे के अंदर अभियुक्त सलाखों के पीछे

वैली ब्रिज के विभागीय पार्ट्स, पैनल एवं गार्डर चोरी किये

Uttarkashi: कल कनिष्ठ अभि0(सि0) नि0खण्ड लो0नि0वि0 पुरोला द्वारा थाना मोरी* पर आकर एक लिखित तहरीर दी गयी, जिसमे उनके द्वारा बताया गया कि टिकोची, दुचाणु, किराणु, सिरतोली मोटरमार्ग से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वैली ब्रिज के (विभागीय पार्ट्स) पैनल एवं गार्डर चोरी किये गये हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा तत्काल थाना मोरी पर चोरी की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामला संज्ञान में आते ही थानाध्यक्ष मोरी द्वारा अपराध के अनावरण हेतु एक पुलिस टीम गठित की गई। उक्त पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गहन सुरागरसी-पतारसी कर 04 घण्टे के अंदर अभियोग से सम्बंधित 05 अभियुक्त को चोरी किये गए माल के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
अभियुक्तगणों को आज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1-आरिश पुत्र कालिमदीन निवासी म0न0 -571 वार्ड नं. 04 मेन बाजार रामपुर, बुसेर थाना राम जनपद शिमला हि0 प्र0 उम्र 35 वर्ष।
2- पुष्पराज शर्मा पुत्र टोडरमल शर्मा निवासी देला थाना करसोग जनपद मण्डी हि0 प्र0 उम्र-24 वर्ष।
3-कुलदीप पुत्र उत्तम सिंह निवासी टिकटी निरमण्ड जनपद कुल्लू हि0 प्र0 उम्र-24 वर्ष।
4- संदीप पुत्र गुरदास निवासी वार्ड नं0-01 सुन्नी थाना सुन्नी जनपद शिमला हि0प्र0 उम्र-24 वर्ष।
5- प्रदीप ठाकुर पुत्र अजय सिंह निवासी झिटाड थाना त्यूनी जनपद देहरादून उम्र-36 वर्ष।

*बरामद माल-*
02 ट्रकों में 06 गार्डर लोहे के व 08 पैनल ( ट्रक नं0 HP 63-7361, HP 63-9749)