स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी के अंतिम संस्कार को लेकर भिड़े भतीजे

राजस्व पुलिस के पहुंचने पर हुआ अंतिम संस्कार

PITHORAGARH; स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी की मृत्यु के बाद दो भतीजे खुद को वारिस बताने के विवाद में भिड़ गए। यहां तक की दोना के विवाद को लेकर अंतिम संस्कार तक नहीं हो पाया। बाद मंे पुलिस के पहुंचने पर ही इस विवाद को शांत कर मृतका का अंतिम संस्कार किया गया।

मामला पिथौरागढ़ का है जहां सिनेमा लाइन के डांठ पुलिया निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व खड़क चंद की पत्नी सावित्री चंद का 80 वर्ष की उम्र में बुधवार को निधन हो गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व खड़क चंद और उनकी पत्नी सावित्री चंद की संतान नहीं थी। पति के निधन के बाद सावित्री चंद सिनेमा लाइन स्थित मकान में अकेले रहती थीं। इस संपत्ति एवं
अंतिम संस्कार को लेकर उनके भतीजे कमल चंद और रविंद्र चंद के बीच विवाद हो गया। पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप पर मामला निपटाया।

विवाद बढता देख राजस्व कर्मियांें ने वसीयत और संपत्ति के दस्तावेज देखे। इसके बाद उनके भतीजे कमल को अंतिम संस्कार का अधिकार दिया गया। मामला क्षेत्र में चर्चाआंे का विषय बना रहा।