पेट्रोल डालकर कांग्रेस महिला नेत्री की कार जलाने का प्रयास

घर के बाहर खड़ी कार को जलाने की कोशिश, अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत

Dehradun: राजधानी देहरादून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में कांग्रेस महिला नेत्री की कार में देर रात पेट्रोल से आग लगाने की कोशिश की गई। महिला के अनुसार प्रथम दृष्टया यह साफ प्रतीत हो रहा है कि कार को पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया गया। इस संबंध में कांग्रेस महिला महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन ने नेहरू कॉलोनी पुलिस को शिकायत करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस को दी गई शिकायत में आज कांग्रेस महिला महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन ने बताया कि उनकी कार टाटा इंडिगो UKO7-D 5762 जिसका मॉडल 2010 घर के बाहर ओल्ड नेहरू कालोनी मे ख़डी थी, जिसमें किसी व्यक्ति द्वारा रात करीब 11:30-12:00 बजे पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया गया जिस कारण उनकी कार कई जगह से जल गई है। उन्होंने आशंका जताई है कि उनकी कार को पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया गया जबकि कार के पास ही एक बाल्टी भी मिली है।

शिकायतकर्ता द्वारा इस संबंध में पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की गई है।