इन 5 राशियों का आज शनि कृपा से होगा उद्धार

⛅ *दिनांक – 19 मार्च 2022*
⛅ *दिन – शनिवार*
⛅ *विक्रम संवत – 2078*
⛅ *शक संवत -1943*
⛅ *अयन – उत्तरायण*
⛅ *ऋतु – वसंत ऋतु*
⛅ *मास – चैत्र (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार – फाल्गुन)*
⛅ *पक्ष – कृष्ण*
⛅ *तिथि – प्रतिपदा सुबह 11:37 तक तत्पश्चात द्वितीया*
⛅ *नक्षत्र – हस्त रात्रि 11:38 तक तत्पश्चात चित्रा*
⛅ *योग – वृद्धि रात्रि 09:01 तक तत्पश्चात ध्रुव*
⛅ *राहुकाल – सुबह 09:45 से सुबह 11:16 तक*
⛅ *सूर्योदय – 06:45*
⛅ *सूर्यास्त – 18:48*
⛅ *दिशाशूल – पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण – बसंत उत्सव प्रारंभ*
💥 *विशेष – प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *चैत्र मास* 🌷
🙏🏻 *होली के तुरंत बाद चैत्र मास का प्रारंभ हो जाता है। चैत्र हिन्दू धर्म का प्रथम महीना है।*
👉🏻 *चित्रा नक्षत्रयुक्त पूर्णिमा होने के कारण इसका नाम चैत्र पड़ा (चित्रानक्षत्रयुक्ता पौर्णमासी यत्र सः)।*
➡ *इस वर्ष 19 मार्च 2022 (उत्तर भारत हिन्दू पञ्चाङ्ग के अनुसार) चैत्र का आरम्भ हो गया है। चैत्र मास को मधु मास के नाम से जाना जाता है।*
👉🏻 *इस मास में बसंत ऋतु का यौवन पृथ्वी पर देखने को मिलता है।*
👉🏻 *चैत्र में रोहिणी और अश्विनी शून्य नक्षत्र हैं इनमें कार्य करने से धन का नाश होता है।*
🙏🏻 *महाभारत अनुशासन पर्व अध्याय 106 के अनुसार*
*“चैत्रं तु नियतो मासमेकभक्तेन यः क्षिपेत्। सुवर्णमणिमुक्ताढ्ये कुले महति जायते।।”*
➡ *जो नियम पूर्वक रहकर चैत्रमास को एक समय भोजन करते बिताता है, वह सुवर्ण, मणि और मोतियों से सम्पन्न महान कुल में जन्म लेता है ।*
👉🏻 *चैत्र में गुड़ खाना मना बताया गया है। चैत्र माह में नीम के पत्ते खाने से रक्त शुद्ध हो जाता है मलेरिया नहीं होता है।*
🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार चैत्र में गौ का दान करने से कायिक, वाचिक तथा मानसिक पापों का निवारण होता है .*
👉🏻 *देव प्रतिष्ठा के लिये चैत्र मास शुभ है।*
➡ *चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नववर्ष का शुभारम्भ होता है। हिन्दू नववर्ष के चैत्र मास से ही शुरू होने के पीछे पौराणिक मान्यता है कि भगवान ब्रह्मदेव ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से ही सृष्टि की रचना शुरू की थी।*
*ताकि सृष्टि निरंतर प्रकाश की ओर बढ़े।*
*चैत्रमासि जगद् ब्रह्मा स सर्वा प्रथमेऽवानि ।*
*शुक्ल पक्षे समग्रं तत – तदा सूर्योदय सति ।। (ब्रह्मपुराण)*
🙏🏻 *नारद पुराण में भी कहा गया है की चैत्रमास के शुक्लपक्ष में प्रथमदिं सूर्योदय काल में ब्रह्माजी ने सम्पूर्ण जगत की सृष्टि की थी।*
*चैत्रे मासि जगद्ब्रह्मा ससज प्रथमेऽहनि ।।*
*शुक्लपक्षे समग्रं वै तदा सूर्योदये सति ।।*
🙏🏻 *इसलिए खास है चैत्र*
*चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को रेवती नक्षत्र में विष्कुम्भ योग में दिन के समय भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया था। “कृते च प्रभवे चैत्रे प्रतिपच्छुक्लपक्षगा ।* *रेवत्यां योग-विष्कुम्भे दिवा द्वादश-नाड़िका: ।।* *मत्स्यरूपकुमार्यांच अवतीर्णो हरि: स्वयम् ।।”*
🙏🏻 *चैत्र शुक्ल तृतीया तथा चैत्र पूर्णिमा मन्वादि तिथियाँ हैं। इस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व है।*
➡ *भविष्यपुराण में चैत्र शुक्ल से विशेष सरस्वती व्रत का विधान वर्णित है ।*
➡ *चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नवमी तक नवरात्र मनाये जाते हैं जिसमें व्रत रखने के साथ माँ जगतजननी की पूजा का विशेष विधान है।*
➡ *चैत्र पूर्णिमा को हनुमान जयंती मनाई जाती है।*
➡ *युगों में प्रथम सत्ययुग का प्रारम्भ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि से माना जाता है।*
➡ *मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक भी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि को हुआ था।*
➡ *युगाब्द (युधिष्ठिर संवत) का आरम्भ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि को माना जाता है।*
➡ *उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य द्वारा विक्रमी संवत् का प्रारम्भ भी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि को किया गया था।*
👉🏻 *चैत्र मास में ऋतु परिवर्तन होता है और हमारे आयुर्वेदाचार्यों ने इस मास को स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना है।*
🌷 *पारिभद्रस्य पत्राणि कोमलानि विशेषत:। सुपुष्पाणि समानीय चूर्णंकृत्वा विधानत: ।*
*मरीचिं लवणं हिंगु जीरणेण संयुतम्। अजमोदयुतं कुत्वा भक्षयेद्रोगशान्तये ।*

📖 *
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक
28 मार्च 2022, सोमवार को रात्रि 11:55 से,

02 अप्रैल 2022, शनिवार को प्रात: 11:21 बजे तक.

अप्रैल महीने में कब पड़ेगा पंचक
25 अप्रैल 2022, सोमवार को प्रात: 05:30 से,

29 अप्रैल 2022, शुक्रवार को सायंकाल 06:43 बजे तक.

💥मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को अपनी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। यदि स्वास्थ्य में कुछ गिरावट चल रही थी, तो आपका उससे भी पीछा छूटेगा, लेकिन विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सायं काल के समय आप अपनी माताजी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आप अपनी पिछली की हुई गलतियों से कुछ सीख लेंगे और भविष्य में दोबारा उन्हें नहीं दोहराएंगे, लेकिन आपको धन की कमी का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि आपका कुछ धन फंस सकता है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप पिताजी व माताजी से आशीर्वाद लेकर जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपको संतान के करियर को लेकर कुछ चिंताएं रहेंगी, जिनके लिए आप अपने मित्रों से सलाह मशवरा भी कर सकते हैं, जो लोग किसी नए वाहन को खरीदना चाहते हैं, उनके लिए समय अभी कमजोर है, इसलिए अभी रुकना बेहतर रहेगा। यदि आपका किसी परिजन से कोई वाद-विवाद होता है, तो आपको संयम रखना होगा। आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, तभी वह आपको मान सम्मान दिलवाएगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि नौकरी में कार्यरत लोग जॉब में परिवर्तन करने की योजना बना रहे, तो आपकी वह योजना सफल होगी, लेकिन आपको आज कुछ लोगों से मेल मिलाप करना पड़ सकता है। यदि आप किसी नए व्यवसाय को करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए उत्तम रहेगा। यदि भविष्य में पहले कभी आपने धन का निवेश किया था, तो आपको वह दुगना होकर वापस मिल सकता है। सायंकाल के समय आपकी अपने जीवन साथी से किसी बात पर बहस बाजी हो सकती है, जिसमें वह आपसे नाराज हो सकते हैं, तो आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपने पारिवारिक कार्य को निपटाने में व्यस्त रहेंगे, जिनके कारण आप परेशान भी रहेंगे और व्यस्तता के बीच आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में भी कामयाब रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो आप उसे भी समाप्त करने में सफल रहेंगे। छोटे व्यापारियों को किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना पड़ सकता है, तभी वह अपने व्यापार में आ रही कमियों को दूर कर पाएंगे। सायंकाल के समय आप अपने मित्रों के साथ देव दर्शन आदि की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए चिंता ग्रस्त रहेगा। राजनीति में जो लोग कार्यरत हैं, उनको सावधान रहना होगा, क्योंकि उनके शत्रु उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन उन्हें कुछ जनसभाएं भी करने का मौका मिलेगा। आप अपनी कुछ मुश्किलों को अपने पिताजी से साझा कर सकते हैं, जिसका समाधान भी आपको आसानी से मिल जाएगा। जो लोग प्राइवेट नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें सतर्क होकर कार्य करना होगा, नहीं तो उनकी नौकरी छूट सकती है। आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपका कोई वाद विवाद खड़ा करा सकती है।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आप अपने साहस व पराक्रम से हर समस्या से निकलने में कामयाब रहेंगे। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे, जिसके लिए आप परिवार के किसी सदस्य से बातचीत कर सकते हैं। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे, जिनके लिए आप अपनी माताजी से सलाह मशवरा भी कर सकते हैं। यदि संतान के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो आप उसे किसी परिजन की मदद से दूर करने में सफल रहेंगे। यदि आपने किसी से धन का लेनदेन किया था, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। नए व्यवसाय कर रहे लोगों को किसी को भी उस में साझीदार बनाने से बचना बेहतर रहेगा, नहीं तो वह बाद में उनको धोखा दे सकता है। आप अपने मन में कड़वाहट रखने के कारण अपने किसी मित्र से लड़ाई झगड़े में पड़ सकते हैं। आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ सकता है, जिसमें आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा। आपको अपने किसी सरकारी कार्य को निपटाने के लिए कुछ रिश्वत देनी पड़ सकती है। नौकरी में आपकी मीठी वाणी के कारण आपके जूनियर इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ तनावग्रस्त रहने वाला है। परिवार में सदस्यों में कुछ कहासुनी हो सकती है, जिसमें आपको बीच में पड़ने से बचना बेहतर रहेगा। छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं। जो लोग संतान को विदेशों से शिक्षा ग्रहण कराना चाहते हैं, तो वह आवेदन कर सकते हैं। व्यापार में आप अपनी किसी डील को लेकर चिंता ग्रस्त रहेंगे, लेकिन सायंकाल के समय में वह फाइनल हो जाएगी। छोटे व्यापारियों को यदि किसी से धन उधार लेना पड़े, तो वह उन्हें आसानी से मिल जाएगा जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आप अपने काम को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे वह अपने पिछले किए रुके हुए कार्य को भी पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को मिलने जुलने का सुनने का मौका मिलेगा। धन का आवागमन लगा रहेगा, जिसके कारण आप अपने व्यवसाय के रुके हुए कामों को निपटाने में भी व्यस्त रहेंगे, लेकिन यदि आपके पिताजी आपसे कुछ फरमाइश करें, तो आपको उन्हें पूरा अवश्य करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। संतान की शिक्षा से संबंधित भी कुछ लोगों से बातचीत करने जा सकते हैं। सायंकाल के समय आपको थकान का अनुभव होगा।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आलस्य भरा रहेगा। आप अपने सभी कार्यों को अपने आलस के कारण कल के लिए टाल सकते हैं, लेकिन यदि आपका कोई कानूनी कार्य है, तो उसमें आपको ऐसा करना नुकसानदायक रहेगा, लेकिन आप किसी नई संपत्ति को खरीदने की योजना बना सकते हैं, जिसके पहलुओं को चल स्वाधीनता से जांचना होगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को उनके कार्यक्षेत्र में मान सम्मान मिलता दिख रहा है, लेकिन इसके लिए उन्हें अपने जूनियर से बातचीत करते समय व्यवहार में मधुरता लानी होगी। सायंकाल के समय अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी पिछली की हुई गलतियों से कुछ सबक लेंगे, जिनके लिए आपको अपने किसी परिजन से माफी भी मांगनी पड़ सकती है, लेकिन आपको धन का निवेश किसी के बहकावे में आकर करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके धन को डूबा सकते हैं। जो लोग लंबे समय से रोजगार के लिए प्रयासरत हैं, उन्हें अभी भी राहत नहीं मिलेगी और कुछ समय इंतजार करना पड़ेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से सफलता दिलाने वाला रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों की आज पदोन्नति हो सकती है। यदि आपके पिताजी को कोई नेत्रों से संबंधित समस्या है, तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। आपको किसी के भी सामने तोलमोल कर बार बोलना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपकी बात बुरी लग सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को भी कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी वह अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे व उनकी बातों को भी उन्हें नजरअंदाज करना होगा। सायंकाल के समय आप ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने जा सकते हैं।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

कैसा रहेगा यह वर्ष
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं।