इन 5 राशियों पर मेहरबान आज शनि देव

~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~

⛅ *दिनांक – 12 मार्च 2022*
⛅ *दिन – शनिवार*
⛅ *विक्रम संवत – 2078*
⛅ *शक संवत -1943*
⛅ *अयन – उत्तरायण*
⛅ *ऋतु – वसंत ऋतु*
⛅ *मास – फाल्गुन*
⛅ *पक्ष – शुक्ल*
⛅ *तिथि – नवमी सुबह 08:07 तक तत्पश्चात दशमी*
⛅ *नक्षत्र – आर्द्रा शाम 05:32 तक तत्पश्चात पुनर्वसु*
⛅ *योग – सौभाग्य 13 मार्च रात्रि 03:55 तक तत्पश्चात शोभन*
⛅ *राहुकाल – सुबह 09:49 से सुबह 11:19 तक*
⛅ *सूर्योदय – 06:51*
⛅ *सूर्यास्त – 18:45*
⛅ *दिशाशूल – पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण –
💥 *विशेष – नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *पुष्य नक्षत्र योग* 🌷
➡ *13 मार्च 2022 रविवार को रात्रि 08:06 से 14 मार्च सूर्योदय तक रविपुष्यमृत योग है ।*
🙏🏻 *१०८ मोती की माला लेकर जो गुरुमंत्र का जप करता है, श्रद्धापूर्वक तो २७ नक्षत्र के देवता उस पर खुश होते हैं और नक्षत्रों में मुख्य है पुष्य नक्षत्र, और पुष्य नक्षत्र के स्वामी हैं देवगुरु ब्रहस्पति | पुष्य नक्षत्र समृद्धि देनेवाला है, सम्पति बढ़ानेवाला है | उस दिन ब्रहस्पति का पूजन करना चाहिये | ब्रहस्पति को तो हमने देखा नहीं तो सद्गुरु को ही देखकर उनका पूजन करें और मन ही मन ये मंत्र बोले –*
*ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |…… ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |*
🙏🏻 *
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *कैसे बदले दुर्भाग्य को सौभाग्य में* 🌷
🌳 *बरगद के पत्ते पर गुरुपुष्य या रविपुष्य योग में हल्दी से स्वस्तिक बनाकर घर में रखें |*
🙏🏻 *
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *एकादशी के दिन करने योग्य* 🌷
➡ *13 मार्च 2022 रविवार को सुबह 10:22 से 14 मार्च, सोमवार को दोपहर 12:05 तक एकादशी है ।*
💥 *विशेष – 14 मार्च, सोमवार को एकादशी का व्रत उपवास रखें ।*
🙏🏻 *एकादशी को दिया जलाके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें ..विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l*
🙏🏻
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *रविपुष्यामृत योग* 🌷
🙏🏻 *‘शिव पुराण’ में पुष्य नक्षत्र को भगवान शिव की विभूति बताया गया है | पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से अनिष्ट-से-अनिष्टकर दोष भी समाप्त और निष्फल-से हो जाते हैं, वे हमारे लिए पुष्य नक्षत्र के पूरक बनकर अनुकूल फलदायी हो जाते हैं | ‘सर्वसिद्धिकर: पुष्य: |’ इस शास्त्रवचन के अनुसार पुष्य नक्षत्र सर्वसिद्धिकर है | पुष्य नक्षत्र में किये गए श्राद्ध से पितरों को अक्षय तृप्ति होती है तथा कर्ता को धन, पुत्रादि की प्राप्ति होती है |*
🙏🏻 *इस योग में किया गया जप, ध्यान, दान, पुण्य महाफलदायी होता है परंतु पुष्य में विवाह व उससे संबधित सभी मांगलिक कार्य वर्जित हैं | (शिव पुराण, विद्येश्वर संहिताः अध्याय 10)*

📖
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके दिन की शुरुआत तो अच्छी रहेगी, लेकिन सायंकाल तक व्यापार में आपको मन मुताबिक लाभ नहीं मिलेगा, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान तो होंगे, लेकिन आप अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। आप किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे और आपसे मित्रता रखने की चेष्टा करेंगे। आपको कुछ शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं, जिनके लिए आप परेशान रहेंगे, लेकिन अपनी परेशानी किसी से नहीं कहेंगे। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों अथवा सीनियर्स के साथ की आवश्यकता होगी। अपनी किसी रुचि को निखारेंगे।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने व्यापार के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप लाभ कमा पाएंगे। यदि आप किसी से धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के विरोधी आज उनकी अच्छी छवि को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। यदि आपका कोई कानून संबंधित मामला लंबे समय से लंबित है, तो उसमें आपको उसे बातचीत करके समाप्त करवाना होगा और एक नए बजट को भी बना कर रखना होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आप अपना धन धर्म-कर्म के कार्य में लगाएंगे, जिससे आप का मनोबल और ऊंचा होगा। आपको अपने किसी भी प्रयोजन से बातचीत करते समय एक बार अवश्य सोचना होगा, नहीं तो आपकी बात का बुरा माना जा सकता है। आपकी अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। यदि किसी समस्या के कारण परेशान हैं, तो आज उसका समाधान अवश्य मिलेगा। सायंकाल के समय अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने की किसी योजना को बना सकते हैं, जिसमें आपको पिताजी से सलाह मशवरा करना होगा, नहीं तो वह नाराज हो सकते हैं। आप अपने भाई को कुछ धन उधार भी दे सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपको किसी की मदद करने का मौका मिले, तो उसमें आपको बढ़-चढ़कर आगे नहीं बढ़ना है, नहीं तो लोग इसे आपका स्वार्थ समझेंगे। अपने मन में आने वाले नकारात्मक विचारों को भी दूर करना होगा। आप अपने आलस्य को छोड़कर रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को आप कुछ धन उधार दे सकते हैं। आप किसी नए व्यवसाय को करने के लिए भी प्रयासरत रहेंगे, जिसमें आपको सफलता भी अवश्य मिलेगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आप मानसिक तौर पर खुद को मजबूत महसूस करेंगे, लेकिन आपको किसी परीक्षा की तैयारी में जुट कर मेहनत करनी होगी, तभी आप उसमें सफलता हासिल कर सकेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने बॉस के द्वारा शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने भाई बहनों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिसमें आप उनकी कुछ समस्याओं को भी सुनेंगे। आपका मानसिक बोझ भी कुछ बढ़ सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपनी छवि को बनाए रखने के लिए अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह उनका कोई वाद विवाद भी करा सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, इसलिए आपको एक सही बजट प्लान करके चलना होगा। अपने जीवनसाथी को कोई उपहार भेंट कर सकते हैं। परिवार का कोई सदस्य आपकी बुराई आपके जीवन साथी से कर सकता है, जिसके कारण आप दोनों के बीच आपसी मतभेद बढ़ सकता है। समाज में आज आपको अच्छी छवि बनाए रखने मे कुछ समस्या उत्पन्न होगी। यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से जाएं। आपको अपनी माता-पिता से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। विद्यार्थियों को भी आज शिक्षा में कुछ चुनौतियां का सामना करना पड़ सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने मन की किसी बात को अपने पिताजी से साझा कर सकते हैं, जिसके कारण आप अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में जुटकर मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर पाएंगे। आपको यदि किसी मजबूर व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। संतान की पढ़ाई को लेकर आप थोड़ा चिंतित रहेंगे। सायंकाल का समय आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जहां आपको अपनी प्रिय वस्तुओं के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उनके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे और कार्यक्षेत्र में भी आपके तेज के कारण आपके शत्रु आपस में ही लड़ कर नष्ट हो जाएंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को कुछ नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। परिवार के माहौल को ठीक बनाए रखने के लिए वाद विवाद की स्थिति में भी आपको दोनों पक्षों की सुनना बेहतर रहेगा। अच्छी सोच आपको कुछ अच्छे परिणाम दिलवाएगी। यदि आप किसी से कोई डील फाइनल करने जा रहे हैं, तो आपको उसमें तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा। यदि आज आपका कोई कानूनी कार्य लंबे समय से लंबित है, तो उसमें आपको विजय प्राप्त हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बेवजह की चिंताओं का रहेगा। आपके कुछ व्यापार की समस्याएं आपकी चिंता का कारण बनी रहेंगी। आपको घर अथवा ऑफिस कहीं पर भी किसी को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं सौपनी है, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। यदि घर परिवार में कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उससे दूर रहना बेहतर रहेगा। जीवन साथी से यदि संबंधों में दरार चल रही थी, तो आज उनमें मधुरता आएगी। भाई – बहनों के साथ आज कुछ जरूरी योजनाओं पर विचार विमर्श कर सकते हैं। आपके पिताजी को सिर दर्द अथवा आंखों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज छोटे व्यापारियों को किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह उनके लिए कोई बहुत बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। यदि आपने कहीं पर भी किसी के कहने से निवेश किया, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य में चल रही गड़बड़ में भी लापरवाही नहीं बरतनी है, नहीं तो बाद में वह किसी बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है। संतान के भविष्य को लेकर आप थोड़ा चिंतित रहेंगे, जिसके लिए आप जीवन साथी से सलाह मशवरा भी कर सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन करना है, तो वह कर सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को भी किसी से धोखा मिल सकता है, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे। जल्दबाजी में आपको किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को नहीं लेना है, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। यदि अपने मन में नकारात्मक विचारों को रखा, तो आपकी उलझाने बढ़ जाएंगी। आपकी मनोरंजन के कार्यक्रमों के प्रति रुचि और बढ़ेगी। यदि परिवार का कोई सदस्य आपसे किसी बहस बाजी में पड़े, तो आपको उनकी बातों को दिल से नहीं लगाना है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात चल सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपको परेशानियों से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा, लेकिन व्यवसाय कर रहे लोगों को अपने पार्टनर से लेनदेन करते समय सावधानी बरतनी होगी। किसी को भी काम में किसी प्रकार की शिकायत का मौका ना दें। आपको कुछ विपरीत परिस्थितियों का भी सामना करना पड़ सकता है, लेकिन उन परिस्थितियों मे आपको उसमें धैर्य बनाए रखना होगा। आपको बुखार, सिर दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अपने घर परिवार की किसी भी समस्या का समाधान परिवार के सदस्यों की सहमति से करने में सफल रहेंगे, जिससे घर में आपका मान-सम्मान और बढ़ेगा। दोस्तों के साथ कहीं जाने का प्लान बनेगा और अच्छा खर्चा होगा।
💥 *
दिनांक 12 को जन्मे व्यक्तियों का अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष
घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।