चुनाव के चरण समाप्त, किंतु बारिश का एक और चरण बाकी

मौसम विभाग के अनुसार उत्तखंड में अगले दो दिन में बारिश

उत्तराखंड में 14 से 16 फरवरी के दौरान बारिश की संभावनाएं जताई गयी हैं। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड एवं हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश एवं बर्फबारी हो सकती है। ऐसा कमजोर पड़ रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते हो रहा है। वहीं
अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई अधिक बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद धीरे.धीरे न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।

उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और दक्षिण राजस्थान के अलग.अलग इलाकों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। देश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा तथा देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।