5 राशियों पर आज हनुमान जी की खास कृपा

*आज का हिन्दू पंचांग*

⛅ *दिनांक – 15 फरवरी 2022*
⛅ *दिन – मंगलवार*
⛅ *विक्रम संवत – 2078*
⛅ *शक संवत -1943*
⛅ *अयन – उत्तरायण*
⛅ *ऋतु – शिशिर*
⛅ *मास – माघ*
⛅ *पक्ष – शुक्ल*
⛅ *तिथि – चतुर्दशी रात्रि 09:42 तक तत्पश्चात पूर्णिमा*
⛅ *नक्षत्र – पुष्य दोपहर 01:49 तक तत्पश्चात अश्लेशा*
⛅ *योग – सौभाग्य रात्रि 09:18 तक तत्पश्चात शोभन*
⛅ *राहुकाल – शाम 03:45 से शाम 05:11 तक*
⛅ *सूर्योदय – 07:10*
⛅ *सूर्यास्त – 18:35*
⛅ *दिशाशूल – उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण –

🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *माघी पूर्णिमा* 🌷
🙏🏻 *ऐसे तो माघ की प्रत्येक तिथि पुण्यपर्व है, तथापि उनमें भी माघी पूर्णिमा का धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्त्व है । इस दिन स्नानादि से निवृत्त होकर भगवत्पूजन, श्राद्ध तथा दान करने का विशेष फल है । माघी पूर्णिमा के दिन तिल, सूती कपडे, कम्बल, रत्न, पगडी, जूते आदि का अपने वैभव के अनुसार दान करके मनुष्य स्वर्गलोक में सुखी होता है । ‘मत्स्य पुराण के अनुसार इस दिन जो व्यक्ति ‘ब्रह्मवैवर्त पुराण का दान करता है, उसे ब्रह्मलोक की प्राप्ति होती है ।
💥 *विशेष – 16 फरवरी 2022 बुधवार को माघी पूर्णिमा है।*

🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *माघी पूर्णिमा* 🌷
🙏🏻 *धर्म शास्त्रों में पूर्णिमा तिथि को विशेष फलदाई माना गया है। उन सभी पूर्णिमाओं में माघी पूर्णिमा का महत्व कहीं अधिक है। पुराणों के अनुसार, इस दिन विशेष उपाय करने से धन की देवी मां लक्ष्मी शीघ्र ही प्रसन्न हो जाती हैं। और भी कई उपाय इस दिन करने से शुभ फल मिलते हैं। ये उपाय इस प्रकार हैं-*
➡ *1. माघी पूर्णिमा माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए विशेष तिथि मानी गई है। इस पूर्णिमा की रात लगभग 12 बजे महालक्ष्मी की भगवान विष्णु सहित पूजा करें एवं रात को ही घर के मुख्य दरवाजे पर घी का दीपक लगाएं। इस उपाय से माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर उस घर में निवास करती हैं।*
➡ *2. माघी पूर्णिमा की सुबह पास के किसी लक्ष्मी मंदिर में जाएं और 11 गुलाब के फूल अर्पित करें। इससे माता लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की कृपा भी आपको प्राप्त होगी और अचानक धन लाभ के योग भी बनेंगे।*
➡ *3. माघी पूर्णिमा की सुबह पूरे विधि-विधान से माता सरस्वती की भी पूजा की जाती है। इस दिन माता सरस्वती को सफेद फूल चढ़ाएं व खीर का भोग लगाएं। विद्या, बुद्धि देने वाली यह देवी इस उपाय से विशेष प्रसन्न होती हैं।*
➡ *4. पितरों के तर्पण के लिए भी यह दिन उत्तम माना गया है। इस दिन पितरों के निमित्त जलदान, अन्नदान, भूमिदान, वस्त्र एवं भोजन पदार्थ दान करने से उन्हें तृप्ति होती है। जोड़े सहित ब्राह्मणों को भोजन कराने से अनन्त फल की प्राप्ति होती है।*
➡ *5. वैसे तो सभी पूर्णिमा पर भगवान सत्यनारायण की पूजा होती है किंतु माघ मास की पूर्णिमा पर इसका महत्व बढ़कर बताया गया है। शाम को भगवान सत्यनारायण की पूजा कर, धूप दीप नैवेद्य अर्पण करें। भगवान सत्यनारायण की कथा सुनें।*
➡ *6. माघी पूर्णिमा पर दान का भी विशेष महत्व है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस दिन जरूरतमंदों को तिल, कंबल, कपास, गुड़, घी, मोदक, जूते, फल, अन्न आदि का दान करना चाहिए।*

📖
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺
पंचक
मार्च 2022
पंचक का आरंभ- 28 मार्च 2022, सोमवार को 23.56 पीएम से
पंचक का समापन- 2 अप्रैल 2022, शनिवार को 29.24 मिनट पर।

एकादशी
रविवार, 26 फरवरी 2022- विजया एकादशी
सोमवार, 14 मार्च 2022- आमलकी एकादशी
सोमवार, 28 मार्च 2022- पापमोचनी एकादशी

प्रदोष
28 फरवरी, दिन: सोमवार, सोम प्रदोष व्रत, पूजा मुहूर्त: शाम 06:20 बजे से रात 08:49 बजे तक.
15 मार्च, दिन: मंगलवार, भौम प्रदोष व्रत, पूजा मुहूर्त: शाम 06:29 बजे से रात 08:53 बजे तक.
29 मार्च, दिन: मंगलवार, भौम प्रदोष व्रत, पूजा मुहूर्त: शाम 06:37 बजे से रात 08:57 बजे तक.

पूर्णिमा
16 फरवरी, दिन: बुधवार: माघ पूर्णिमा

17 मार्च, दिन: गुरुवार: फाल्गुन पूर्णिमा

अमावस्या
फाल्गुन अमावस्या बुधवार 2 मार्च, 2022।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है, क्योंकि आज आप अपना नया घर खरीदेंगे, तो उसे बनाने के लिए अधिक उत्सुक रहेंगे और आपका भी सपना पूरा अवश्य होगा। आज आपका रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति की मजबूती मिलेगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपसे आपके परिवार का कोई भी सदस्य यदि कुछ खरीदने के लिए भी कहेगा, तो आप उसे भी आसानी से खरीद कर दे पाएंगे, लेकिन आज आपको अपने वरिष्ठ सदस्यों की इज्जत करनी होगी व उनके साथ रूढ़ीवादी व्यवहार अपनाने से बचना होगा, नहीं तो उनके मन को ठेस पहुंच सकती है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपको कुछ परेशानियों से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। यदि आपके घर में कुछ समस्या चल रही थी, तो आपको उनसे भी निजात मिलती दिख रही है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज दिन बेहतर रहने वाला है, इसलिए उन्हें किसी से भी अपने मन की बात शेयर नहीं करनी है, जिन लोगों के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट चल रही थी,तो वह आज सुधर सकती है। विद्यार्थियों को आज विदेश से कोई ऑफर आ सकता है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। आज छोटे व्यापारियों को मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। सायंकाल के समय आज आप अपने किसी परिजन के घर मेल मिलाप करने जा सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक और राजनीतिक जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है, क्योंकि आज उनको कुछ मुद्दों पर बातचीत करने को मिल सकती है, जिसमें उनके कुछ नए मित्रों से भी मुलाकात होगी। आज आपके कुछ बेवजह के खर्चे हो सकते हैं, जो आपकी आर्थिक स्थिति को परेशानी में डाल सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि आज उनकी चुगली लगा सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज महिला मित्र से मान सम्मान मिलता दिख रहा है, जो लोग लंबे समय से किसी बिजनेस करने की सोच रहे हैं, तो वह आज उसे कर सकते हैं, उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आपके भाई व बहनों में कोई मनमुटाव चल रहा है, तो आज आप उसे बातचीत के जरिए समाप्त कर सकते हैं, जिसमें आपको परिवार के सदस्यों के साथ की आवश्यकता होगी, जो लोग व्यवसाय करते हैं, उन्हें आज अपने सीनियर से कुछ सीखने को मिलेगा और जो उनके आगे भी बहुत काम आएगा। यदि आज आप अपने धन का निवेश करने के लिए करेंगे, तो आपको शेयर बाजार में निवेश करना बेहतर रहेगा, क्योंकि बाद में वह आपको दोगना होकर मिल सकता है। सायंकाल के समय आज आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें परिवार के छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ चिंताग्रस्त रहने वाला है। आज आपको अपने पिताजी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। सामाजिक स्तर पर भी आज आप लोगों से प्रभावित हो सकते हैं। आज आपको कार्य क्षेत्र में अपने हुनर को दिखाना होगा, तभी आप उससे लाभ कमा पाएंगे, जो लोग साझेदारी में किसी व्यापार को करते हैं, उन्हें आज अपने पाटर्नर पर कड़ी नजर रखनी होगी, क्योंकि वह उन्हें धोखा दे सकता है। विद्यार्थियों को आज परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने के कारण उनका मन प्रसन्न रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपनी संतान की कुछ भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श कर सकते हैं, जिसमें आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आप अपने कुछ बढ़ते हुए खर्चों के कारण परेशान रहेंगे, जिनके कारण आपको धन भी उधार लेना पड़ सकता है, लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना बेहतर रहेगा। आज आप अपने परिवार की महत्वकाक्षाओं की पूर्ति करने लिए काफी धन व्यय करेंगे। पारिवारिक जीवन में आज आपको सुखद अनुभव हो सकते हैं। आज आपके अंदर दान पुण्य की भावना भी दिखेगी। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों से सलाह मशवरा करना पड़ सकता है, जो लोग कड़वाहट में मिठास बदलने की कला को जानते हैं, तो वह आज अपने काम आसानी से निकलवाने में कामयाब रहेंगे। यदि आज आप कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन करेंगे, तो वह भी आपके लिए लाभदायक रहेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुरुआत में कुछ परेशानी भरा रहेगा। किसी वजह से आज आपके मन में उथल-पुथल होगी और आपका कार्यक्षेत्र में मन नहीं लगेगा, जिसके कारण आपका कोई कार्य भी टल सकता है और आपके अधिकारियों से आपको डांट खानी पड़ सकती हैं। यदि आपको कोई समस्या है, तो आज आप अपने माता-पिता से साझा कर सकते हैं। आज आप यदि व्यापार में किसी व्यक्ति से सलाह लेने की सोच रहे हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से ले, तो बेहतर रहेगा। जो लोग किसी से धन उधार लेने के लिए कोशिश कर रहे हैं, तो उन्हें आज वह धन आसानी से मिल जाएगा। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से धोखा मिल सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन प्राप्ति का दिन रहेगा, क्योंकि आज विवाह योग्य जातकों के लिए बेहतर अवसर आ सकते हैं और जिन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा भी तुरंत मंजूरी दी जा सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच आज कोई गलतफहमी पैदा हो सकती है, जिसे उन्हें अवश्य दूर करना होगा, नहीं तो वह लंबा खीच सकता है। आज आप अपने कुछ लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए परेशान रहेंगे, जिनके लिए आप अपने किसी मित्र से भी मदद मांग सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में सावधान रहना होगा। आज नौकरी से जुड़े जातकों को कोई ऐसा कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिसमें उन्हें अपने साथियों के साथ की आवश्यकता होगी, लेकिन वह अपनी मेहनत व अपने साथियों की मदद से सायंकाल तक उसे पूरा करने में सफल रहेंगे और अपने अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे। आज अत्यधिक मेहनत के कारण रात्रि के समय आपको थकान, सिर दर्द, बुखार आदि जैसी समस्या हो सकती है। राजनीति से जुड़े जातकों को आज अपने किसी भी साथी पर भरोसा करने से पहले ध्यान देना होगा कि वह उनके मित्र है या शत्रु।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई ऐसी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आपके प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आपको संतान की नौकरी में तरक्की और सरकारी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों को भी पढ़ाई में एकाग्र होकर जुड़ना होगा, तभी वह सफलता प्राप्त कर सकेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने व्यवहार में परिवर्तन देखने को मिलेगा, जिसको देखकर वह परेशान रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने भाइयों के साथ कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपके परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें आपको परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। रोजगार की दिशा में जो लोग इधर उधर भटक रहे हैं, उन्हें आज कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। आज आपका किसी संपत्ति का किया हुआ सौदा पूरा होगा और आपको उसकी प्राप्ति होगी, जिसके कारण आपनी संपत्ति में भी इजाफा होगा। आज आपको अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी, तभी आप कार्य क्षेत्र में अपने जूनियर से काम निकालने में कामयाब रहेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहेगा। आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिसके कारण आप अपने सभी कार्यों को आसानी से समय पर पूरा कर पाएंगे, लेकिन सायंकाल के समय आपको कुछ थकान का अनुभव होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज कुछ कष्ट हो सकता है, क्योंकि उनका अपने प्रिय से कोई वाद-विवाद पनप सकता है। आज आपको काम के सिलसिले में कहीं बाहर यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो लोग किसी दूसरे के भरोसे किसी कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो उन्हें रुकना बेहतर रहेगा, नहीं तो आज उनके साथ धोखा हो सकता है। आज आप अपनी माताजी की सेहत को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं और शुभ आशीष
दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं।

आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2022, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

कैसा रहेगा यह वर्ष
नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी