कांग्रेस के ‘”ऑपरेशन निष्कासन” में चार और नेताओं की छुट्टी

6 साल के लिए प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित

DEhradun: पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चार और नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इन लोगों को 6 साल के लिए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है।

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव के निर्देश पर यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र से पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं एआईसीसी सदस्य हंसपाल बिष्ट, सुनील वरूण, वरदेव सिंह, उर्वीदत्त गुरूली को पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं अनुशासनहीनता के चलते तत्काल प्रभाव से पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।