अब दिखेगा चुनावों में प्रचार का असली रंग

राजनीतिक दोनों को सुबह 8:00 से रात 8:00 बजे तक की अनुमति, जारी हुई नई गाइडलाइंस

Dehradun: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रचार को लेकर राजनीतिक दलों को एक बड़ी राहत मिली है। चुनाव प्रचार के लिए अब सुबह 8:00 से रात 8:00 बजे तक की अनुमति प्रदान कर दी गई है हालांकि इस दौरान भी चुनाव सभा को लेकर कुछ प्रतिबंध जारी किए गए हैं।
नए आदेशों में आउटडोर प्रचार के लिए निर्धारित क्षमता की 50% गैदरिंग एवं indoor के लिए निर्धारित क्षमता का 30% लोगों को जमा करने का प्रावधान रखा गया है। इसके अतिरिक्त चुनावी सभाओं के लिए कोविड-19 गाइडलाइंस के नियमों का पालन भी राजनीतिक दलों को करना होगा।