राशियां बताएगी आज कष्टों से निवारण का उपाय

~ *आज का हिन्दू पंचांग*
⛅ *दिनांक 20 अक्टूबर 2021*
⛅ *दिन – बुधवार*
⛅ *विक्रम संवत – 2078 (गुजरात – 2077)*
⛅ *शक संवत -1943*
⛅ *अयन – दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु – शरद*
⛅ *मास -अश्विन*
⛅ *पक्ष – शुक्ल*
⛅ *तिथि – पूर्णिमा रात्रि 08:26 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*
⛅ *नक्षत्र – रेवती दोपहर 02:02 तक तत्पश्चात अश्विन*
⛅ *योग – हर्षण रात्रि 08:40 तक तत्पश्चात बज्र*
⛅ *राहुकाल – दोपहर 12:23 दोपहर 01:50 तक*
⛅ *सूर्योदय – 06:37*
⛅ *सूर्यास्त – 18:09*
⛅ *दिशाशूल – उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण – व्रत पूर्णिमा, माणेकठारी – शरद पूर्णिमा (व्रत हेतु) नवान्न पूर्णिमा, कार्तिक स्नान प्रारंभ, महर्षि वाल्मीकि जयंती*
💥 *विशेष – पूर्णिमा,और व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।*
*(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *कार्तिक मास में स्नान की महिमा* 🌷
🙏🏻 *कार्तिक मास में सूर्योदय से पहले स्नान करने की बड़ी भारी महिमा है और ये स्नान तीर्थ स्नान के समान होता है l*
🙏🏻 *
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *कार्तिक मास में जप* 🌷
🙏🏻 *कार्तिक मास में अपने गुरुदेव का सुमिरन करते हुए जो “ॐ नमो नारायणाय” का जप करता है, उसे बहुत पुण्य होता है |*
🙏🏻 *
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *कार्तिक मास* 🌷
🙏🏻 *स्कंद पुराण में लिखा है : ‘कार्तिक मास के समान कोई और मास नहीं हैं, सत्ययुग के समान कोई युग नहीं है, वेदों के समान कोई शास्त्र नहीं है और गंगाजी के समान दूसरा कोई तीर्थ नहीं है |’ – ( वैष्णव खण्ड, का.मा. : १.३६-३७)*
*
📒 **
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏पंचक
15 अक्टूबर रात्रि 9.14 बजे से 20 अक्टूबर दोपहर 2.03 बजे तक
12 नवंबर रात्रि 2.51 बजे से 16 नवंबर रात्रि 8.14 बजे तक
9 दिसंबर प्रात: 10.10 बजे से 14 दिसंबर रात्रि 2.04 बजे तक

नवंबर 2021: एकादशी व्रत

01 नवंबर: रमा एकादशी

14 नवंबर: देवुत्थान एकादशी
30 नवंबर: उत्पन्ना एकादशी

दिसंबर 2021: एकादशी व्रत

14 दिसंबर: मोक्षदा एकादशी

30 दिसंबर: सफला एकादशी

दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष

लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको शासन द्वारा भी सम्मानित किए जाने की प्रबल संभावना है। यदि आज आप किसी बैंक संस्था व किसी व्यक्ति से कर्ज लेने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दे, क्योंकि उसे उतार पाना आपको मुश्किल होगा। आज आपकी किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जिसकी आप लम्बे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे, जिसके कारण आपक मन प्रसन्न होगा। आज यदि किसी नए कार्य को करें, तो जीवनसाथी से सलाह अवश्य लें।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको नौकरी में कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसके लिए आपको अपने सहयोगी के साथ की आवश्यकता होगी। यदि आज आपका अपने किसी साथी से कोई वाद-विवाद पनते तो आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर होगा। सायंकाल के समय आज आपको यदि किसी यात्रा पर जाने के योग बने, तो आपके सतर्क रहना होगा, क्योंकि इसमें आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। आज का दिन ससुराल पक्ष से भी आपको धन लाभ करवा सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है, लेकिन यदि आज आप अपने व्यापार में किसी निर्णय को ले,तो किसी के बहकावे में आकर ना लें। यदि आपने ऐसा किया, तो आपको आगे चलकर उस निर्णय के लिए पछताना पड़ सकता है। आज आपको अपने मन मे नकारात्मक विचारो को नही लाना है। आज दिन का कुछ समय आप अध्यात्म के कार्यों में व्यतीत करेंगे। संतान के विवाह मे यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज समाप्त होगी, इसके कारण परिवार के सदस्यो में भी प्रसंता रहेगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए और दिनों की तुलना में बेहतर रहेगा। यदि आज आप अपने किसी कार्य को लेकर परेशान थे, तो वह भाइयों की मदद से पूरा होगा। ननिहाल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आज आप अपने माता पिता को कोई सरप्राइस दे सकते हैं। संतान के प्रति आज आपका विश्वास को और मजबूत होगा। आज आप यदि किसी मकान व दुकान की खरीदारी करने का मन बना रहे हैं, तो आज आप उसे खरीदने सफल रहेंगे। भाग्य के दृष्टिकोण से भी आज दिन आपके लिए उतम रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ मानसिक चिंताएं लेकर आएगा। व्यापारी वर्ग के लिए आज समय कुछ नई नई योजनाओं को लागू करने के लिए रहेगा, लेकिन आज आप अपने दिन का समय अपने अस्त-व्यस्त पड़े कारोबार को संभालने में लगाएंगे। विद्यार्थियों को आज अपनी परीक्षा में जमकर मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आप अपने किसी मित्र की सेहत को लेकर भी थोड़ा परेशान रहेंगे।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज सायंकाल का समय आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। व्यापार में यदि आज आप किसी योजना को लागू करेंगे, तो वह आपको भविष्य में भरपूर लाभ देगी, लेकिन आज आपको अपनी संतान के बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो आपको भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग व्यस्तता के बीच भी अपने प्रेमी के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आप मन से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। कार्य क्षेत्र में भी आज आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आपका कोई कार्य लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी आज पूरा होगा। सायंकाल के समय आज आपको आपके परिवार का कोई सदस्य कोई सरप्राइस दे सकता है। यदि आप संतान को किसी कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो उसके लिए आज आप आवेदन कर सकते हैं। आज आप अपने भाई के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आज आपको संतान की ओर से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिलेगा, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। यदि आपका कोई कानूनी संबंधित मामला चल रहा है, तो उसमें आज आपको जीत मिल जाएगी, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। यदि परिवार मे आपके भाई से कोई वाद विवाद पनपेगा, तो वह आपके पिताजी की मदद से सायंकाल तक समाप्त होगा। दोपहर के समय आज आप किसी धार्मिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज धार्मिक अनुष्ठानों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसके कारण आपकी कीर्ति चारों ओर फैलेगी। यदि आपने किसी संपत्ति के क्रय विक्रय का मन बनाया है, तो आज आपको उसमें कोई लाभ का सौदा मिल सकता है। विद्यार्थियों के ज्ञान में आज वृद्धि होगी। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको लाभ अवश्य होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपकी किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी, जिसके कारण आपका सारा दिन प्रसन्नता पूर्वक व्यतीत होगा, लेकिन आज आप अपने किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिंता को लेकर परेशान रहेंगे। यदि आपने पहले कहीं निवेश किया था, तो आज आप उस का भरपूर लाभ उठाएंगे। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। यदि आज आपको कोई निर्णय लेना हो, तो बहुत ही सोच विचार कर ले, क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया निर्णय गलत साबित हो सकता है।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप मे वृद्धि का दिन रहेगा। आज आप अपनी बुद्धि से कुछ ऐसी नई नई खोज करेंगे, जो आपके व्यापार में लाभदायक रहेंगे, लेकिन आज आपको अपने कुछ बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति पर भविष्य में कोई गहरा संकट मंडरा सकता है। जीवनसाथी की सेहत में यदि आज कोई भी गिरावट है, तो आपको उसमें डॉक्टर से सलाह अवश्य लेनी होगी। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य की इच्छा की पूर्ति के लिए कोई महंगा तोहफा खरीद सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आज आपकी कुछ ऐसे खुशमिजाज व्यक्तियों से मुलाकात होगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। सामाजिक सम्मान मिलने से आज आपके यश में वृद्धि होगी। आज आप अपने घर की रंगाई पुताई पर भी कुछ काम कर सकते हैं। आज यदि आप की संतान की शिक्षा से संबंधित कोई कार्य लंबे समय से लटका हुआ है, तो आज आप उसका समाधान भी खोजने में सफल रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिजनों के साथ हास्य परिहास में व्यतीत करेंगे